बिहार :-पटना बिहार में दरोगा के 1275 पदों पर बहाली के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई:

बिहार :- भारत न्यूज़ पटना बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी बीपीएससी दरोगा के 1275 पदों पर भर्ती को लेकर आज गुरुवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया था कि बिहार में 1288 दरोगा के पद जल्द भरे जाएंगे। और इसको लेकर अब 1275 पदों पर वैकेंसी निकाल दी गई है। बता दे कि इस वैकेंसी के तहत 1288 पद भरे जाएंगे जिसमें 13 पद स्पॉट कोटा के हैं। बीपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार आज 5 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। और 5 नवंबर तक आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। बिहार पुलिस और सेवा आयोग द्वारा दरोगा यानी सब इंस्पेक्टर के लिए जारी किए गए 1275 पदों की वैकेंसी में 375 महिलाओं के लिए आरक्षित है। जिसमें अनरिजर्व कैटेगरी के महिलाओं के लिए 156 सिटे हैं। वही इस वैकेंसी में ट्रांसजेंडर के लिए पंच पद आरक्षित है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 441 पद है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 111 पद है। अनुसूचित जाति के लिए 275 पद अनुसूचित जनजाति के लिए 16 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 238 पद पिछड़ा वर्ग के लिए 107 पद और पिछले बार के महिला के लिए 82 पद है।

बिहार :-पटना बिहार में दरोगा के 1275 पदों पर बहाली के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई:
बिहार :-पटना बिहार में दरोगा के 1275 पदों पर बहाली के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई: