बिहार :-अरवल जिला मे प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 24 स्टॉल स्थापित किए गए
बिहार :-अरवल जिला मे प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 24 स्टॉल स्थापित किए गए
प्रशासन *आपके द्वार कार्यक्रम* में आज विभिन्न विभागों द्वारा कुल 24 स्टॉल संस्थापित किए गए।
अरवल जिला पदाधिकारी,श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में आवेदन की संख्या की मांग की गई एवं कृत कार्रवाई की पृच्छा भी संबंधित पदाधिकारियों से की गई। उनके द्वारा स्टॉल पर मौजूद पदाधिकारी व कर्मियों को निदेशित किया गया कि वे अपने विभाग से जुड़े सभी सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएँ ताकि जो लोग इन योजनाओं से अभी तक वंचित हैं वह उन योजनाओं का समुचित लाभ उठा पाएँ। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि *प्रशासन आपके द्वार* कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों से उनकी शिकायतें प्राप्त करना एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में आम जनों को जागरूक करना है जिससे पूरी जनता सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ उठा पाएँ।