*डॉ प्रमोद गुप्ता बने वैश्य महासम्मेलन जिला मऊगंज के संयोजक*

मऊगंज। वैश्य महासम्मेलन संगठन वैश्य समाज के उत्थान के लिए लम्बे समय से कार्यरत है। हाल ही में मऊगंज प्रदेश का 53 वां नया जिला गठित हुआ है। मऊगंज जिले के गठन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने सेवा निवृत्त क्रीड़ाधिकारी डॉ प्रमोद गुप्ता को मऊगंज जिले का संयोजक नियुक्त किया है। जैसा कि विदित है कि डॉ प्रमोद गुप्ता मऊगंज में निरंतर समाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इतना ही नही मऊगंज जिला बनाने को लेकर मऊगंज जिला निर्माण परिषद के बैनर तले संघर्षरत रहे हैं।

*डॉ प्रमोद गुप्ता बने वैश्य महासम्मेलन जिला मऊगंज के संयोजक*

डॉ प्रमोद गुप्ता पहले ही मऊगंज में वैश्य समाज के एकत्रीकरण के लेकर प्रयास करने वाले चर्चित चेहरे हैं। श्री गुप्ता जिला संयोजक पद पर नियुक्त किये जाने पर जिले के वैश्य समाज ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दे रहे हैं।