'तीर' चलाने वाले वीडियो पर बढ़ी माधवी लता की मुश्किलें
हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के. माधवी लता के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक जुलूस के दौरान एक पूजा स्थल पर तीर निकालकर उसे चलाने का इशारा किया था, जिससे एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 17 अप्रैल को रामनवमी जुलूस के दौरान माधवी लता ने पूजा स्थल पर तीन निकालकर उसे चलाने का इशारा किया. इससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुईं हैं.

