उत्तर प्रदेश के बागपत में अधिकारी कांवड़िया बनकर बुलेट पर सवार होकर निकल पड़े और रास्तों का निरीक्षण किया
. दरअसल, बड़ौत एसडीएम और सीओ कांवड़िए बनकर सड़कों पर निकले थे, इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के रास्ते का निरीक्षण किया और कांवड़ सेवा शिविरों में कांवड़ियों से बातचीत की.
बता दें कि बागपत के ऐतिहासिक सिद्धपीठ पुरामहादेव मंदिर पर लाखों शिवभक्त कांवड़िए जलाभिषेक करते हैं. इसको लेकर बागपत पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है.
बुलेट पर सवार होकर कांवड़िये बनकर सीएम योगी के अफसरों ने जायजा लिया. बड़ौत सर्किल के सीओ बुलेट चला रहे थे, वहीं एसडीएम उनके पीछे बैठे थे. दोनों अधिकारियों ने भोले बाबा की टीशर्ट पहन रखी थी, वहीं गले में गमछा और भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे.

