आखिर क्यूँ मीरा वेयर हाउस के संचालक सचिन मोदी पर मेहरबान प्रशासन ?
सिवनी मालवा तहसील में कई गल्ला व्यापारियों के द्वारा लगातार अनाज में मिट्टी मिला प्रशासन को लाखों को चूना लगाया जा रहा है। विगत दिवस इंदौर से पैक मिट्टी से भरे बोरे लाये गए थे जिसको एसडीएम के निर्देश पर ग्राम कहारिया से जब्त किया गया था। जो की जांच के नाम पर रफा दफा कर दिया गया था। वही शनिवार रात कृषि उपज मंडी के गल्ला व्यवसायी सचिन मोदी के मीरा वेयर हाउस पर कार्रवाई के दौरान लगभग 150 बोरी पैक मिट्टी एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर को भी दिखाई दी। जिस पर एसडीएम के निर्देश पर पटवारियों के द्वारा पंचनामा बनाया गया था। हालाँकि वेयर हाउस की जांच करने आई टीम के द्वारा मिट्टी पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
आपको बता दें की सिवनी मालवा तहसील में कृषि उपज मंडी के अधिकारीयों के रहमो करम के चलते अधिकांस व्यापारी किसानो की थोड़ी से मिट्टी जो की प्राकृतिक रूप से अनाज में आ ही जाती उसे तो रिजेक्ट कर देते है वही व्य्पेरी अधिक मुनाफा कमाने के चलते उसमे मिलावट करने से नहीं चूकते है।
ये है सवाल जिनके अभी तक नहीं मिले जवाब
1. रात के अँधेरे में क्यूँ शासकीय वेयर हाउस से चना निकाला जा रहा था ?
2. 2022-23 का स्टॉक समाप्त हो गया था तो मीरा वेयर में कैसे रखा हुआ था ?
3. अनुबंधित वेयर हाउस की चाबी कैसे वेयर हाउस संचालक को दी गई ?
4. अनुबंधित वेयर हाउस में संचालक की निजी मूंग किसके आदेश से रखी गई ?
5. ग्रेडिंग की हुई मिट्टी पैक की हुई बोरियों में क्यूँ वेयर हाउस में रखी हुई थी ?
6. तीन दिन होने के बाद भी कार्रवाई का कोई निष्कर्ष क्यूँ नहीं निकला ?
7. किन अधिकारीयों की मदद से वेयर हाउस संचालक सचिन मोदी के द्वारा किया जा रहा था कार्य ?
8. क्या दोषी वेयर हाउस संचालक पर होगी एफआईआर ?
9.एक ही वेयर हाउस में पार्टीशन कर कैसे निजी और शासकीय माल रखा जा रहा था ?

