बिहार सीवान: सिवान जेल से मोतिहारी जेल में शिफ़्ट किए गए, स्वर्गीय शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, ज़मीन क़ब्ज़ा करने के मामले में कोर्ट में होगी पेशी।
ओसामा को रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी की नगर थाना पुलिस की अर्जी पर कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी किया था, पुलिस कोर्ट से जारी प्रोडक्शन वारंट को लेकर आज सीवान पहुंची और ओसामा को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने साथ लेकर चली गई।
बिहार सिवान: जमीन पर कब्जा करने के मामले में सीवान की जेल में बंद सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, ओसामा शहाब को मोतिहारी पुलिस बुधवार को सीवान से अपने साथ मोतिहारी ले गई। ओसामा के खिलाफ मोतिहारी स्थित बहन के ससुराल में मारपीट और गोलीबारी करने का मामला दर्ज है, इस मामले में मोतिहारी पुलिस ओसामा को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लेगी, दरअसल, ओसामा शहाब पर मोतिहारी में गोलीबारी करने, रंगदारी मांगने समेत दूसरे आरोपों में केस दर्ज है. ओसामा को रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी की नगर थाना पुलिस की अर्जी पर कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। पुलिस कोर्ट से जारी प्रोडक्शन वारंट को लेकर आज सीवान पहुंची और ओसामा को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने साथ लेकर चली गई, जहां कोर्ट में पेश करने के बाद मोतिहारी पुलिस ओसामा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
करीब तीन महीने पहले दर्ज हुआ था मामला
करीब तीन महीने पहले मोतिहारी में ओसामा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। एक अगस्त 2023 को मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक पर जमीन को लेकर दो भाई इफ्तेखार अहमद और इम्तेयाज अहमद के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान कुछ लोगों ने हमला कर जमकर फायरिंग की थी और कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की थी। इस घटना के बाद इम्तेयाज अहमद के बेटे फरहान अहमद ने नगर थाने में अपने चाचा इफ्तेखार अहमद, अपने चचेरे भाई के साला सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब समेत सीवान के रहने वाले सद्दाम, पूर्वी चंपारण पताही निवासी छट्ठू महतो समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्ति बनाया था।

