Rajsathan Elections 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन विस्तार को लेकर बनाया ये फॉर्मूला, बढ़ी हलचल
Rajasthan Election 2023: पिछले एक महीने से राजस्थान कांग्रेस में कई बातों को लेकर चर्चा तेज है, मगर उसमें अपडेट के लिए सभी इंतजार में हैं. संगठन विस्तार में सभी को ध्यान में रखे जाने की बात हो रही है.
Rajasthan Election 2023 : दिल्ली में दो दिन की बैठक राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) के तीन जिम्मेदार नेताओं के साथ हो चुकी है. सूत्रों की मानें तो अब दो और बड़े नेताओं के साथ बैठक हो सकती है. ऐसे में क्या कोई बड़ा हल निकल पाएगा? छत्तीसगढ़ के इस फैसले से राजस्थान में भी हलचल तेज हो गई है. तो क्या छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Congress) का फॉर्मूला यहां भी आजमाया जा सकता है. सूत्र बता रहे हैं कि दो की बैठक में सिर्फ संगठनात्मक विस्तार और मसलों पर बात हुई है. अब जो राजस्थान को लेकर चर्चा होने की बात बताई जा रही है, उसमें सरकार और चुनाव को मजबूती से लड़ने को लेकर हो सकती है. उसमें कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं. राजस्थान कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, पार्टी के अधिकृत नेता कुछ भी नहीं कह पा रहे हैं.

