अज्ञात युवक का शव मिलने से कस्वे में मचा हडकंप, मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद
इटावा/बकेवर कस्बा के एनएच 19 ओवर ब्रिज के समीप उस समय हडकंप मच गया जब सर्विस मार्ग के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ पाया गया. कस्वा बकेवर में रविवार की दोपहर ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे एक अज्ञात युवक के शव को पड़ा हुआ देखा तो ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया. वहीँ ग्रामीणों की सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसएसआई राजकुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
आपको बता दें कि अज्ञात युवक लाल छीटदार शर्ट व काला जींस पहने हुए है. साथ ही मृतक अज्ञात युवक के पास विकास गारमेट्स सब्जी मंडी लखना का एक थैला भी ड़ा हुआ हैं। स्थानीय निवासियों तथा पुलिस द्वारा शव दो से तीन दिन पुराने होने का अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि शव में बदबू आने लगीं हैं। उक्त मामले की सूचना मिलते ही भरथना सी ओ विवेक जावला भी तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हई है.
फिलहाल समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.

