36 लीटर देसी शराब जब्त एक्टीवा स्कूटी से की जा रही थी शराब की तस्करी
भोपाल।
आरोपी से जप्त की 36 लीटर देशी शराब व एक दो पहिया वाहन ।
आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
अवैध शराब के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत क्राईम ब्रांच को मिली सफलता । एक आरोपी से जप्त की 36 लीटर अवैध देशी शराब व एक एक्टीवा स्कूटर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर एक लडका अपनी काले रंग की बिना नंबर की स्कूटी पर अवैध रूप से शराब आईएसबीटी होशंगाबाद रोड से बेचने के लिये ले जा रहा है । प्राप्त सूचना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर तुरंत कार्यवाही की गई तथा तस्कर को पकड़ने के लिए आईएसबीटी होशंगाबाद रोड पहुचे । जहाँ मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति व्यक्ति को कटारे पेट्रोल पंप के पास आईएसबीटी होशंगाबाद रोड भोपाल एक व्यक्ति बिना नम्बर वाली अपनी काले रंग की स्कूटी पर अपने आगे तरफ रखे दो काले रंग के बैग रखे देखे ।आरोपी जिसकी उम्र 24 साल निवासी बागफरत आफजा पुल बोगदा के पास थाना ऐशबाग भोपाल का ही निवासी है । उसके पास से जब्त बिना नंबर की स्कूटी से मिले दोनों बैगो की तलाशी ली गई तो दोनो थैलो मे खाकी रंग के कार्टून मे दो- दो सील बंद पेटिया मिली, जिन्हे खोलकर चैक किया गया तो प्रत्येक कार्टून मे पीलू खेड़ी, नरसिंहगढ स्थित एक प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी के कार्टून में सफेद देशी मदिरा प्लेन के 50-50 क्वाटर प्रत्येक 180ML के जो कुल 200 क्वाटर मिले कुल मात्रा 36 लीटर देशी शराब होना पाई गई। जिनके संबंध मे पूछताछ करने पर VD प्रायवेट लिमिटेड की सफेद देशी मदिरा बेचने के लिये ले जाना स्वीकार किया । संदेही से शराब रखने व परिवहन करने के संबंध मे वैध दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर पेश नही कर सका । आरोपी पर अपराध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से अपराध विवेचना में लिया गया । पूछताछ जारी है ।

