#सांचौर: लक्ष्मण देवासी को गोली मार कर भागे आरोपियों में से मुख्य आरोपी मुकेश खीचड़ और कमलेश बिश्नोई को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मण देवासी को गोली मार कर भागे आरोपियों में से मुख्य आरोपी मुकेश पुत्र जगदीश खीचड़ और कमलेश बिश्नोई को हरियाणा के रेवाड़ी से सांचौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

#सांचौर: लक्ष्मण देवासी को गोली मार कर भागे आरोपियों में से मुख्य आरोपी मुकेश खीचड़ और कमलेश बिश्नोई को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मण देवासी को गोली मार कर भागे आरोपियों में से मुख्य आरोपी मुकेश पुत्र जगदीश खीचड़ और कमलेश बिश्नोई को हरियाणा के रेवाड़ी से सांचौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सांचौर पुलिस को इनपुट मिला था कि सांचौर देवासी हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुकेश बिश्नोई एक रहवासी कॉलोनी में फरारी काट रहा है। जिसके बाद सीआईए की टीम के साथ कोटकासिम रोड स्थित एक सोसायटी में पहुंची। पुलिस ने बड़े स्तर पर घेराबंदी करके यहां से मुख्य आरोपी मुकेश बिश्नोई और कमलेश को गिरफ्तार किया है। शनिवार की दोपहर को सांचौर पुलिस की स्पेशल एक टीम रेवाड़ी पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस टीम में लक्ष्मण देवासी हत्या कांड के मुख्य आरोपी के होने की सूचना देकर मदद मांगी। इसके बाद हरियाणा डीएसपी संजीव बल्हारा की अगुवाई में सीआईए की टीम सांचौर पुलिस के साथ सोसायटी पहुंची। सोसायटी में भारी पुलिस बल देखकर लोगों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान सांचौर पुलिस और सीआईए की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और सोसायटी के निकासी मार्गों को बंद कर दिया। हरियाणा के मॉडल टाउन थाना की पुलिस को भी अलग-अलग प्वाइंटों पर तैनात कर दी गई। इसके बाद सोसायटी में पुलिस टीम ने आरोपी जिस ब्लॉक में रुके हुए थे, उसकी पहचान करके घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों को पुलिस के आने की भनक लग गई। जिसके बाद मुख्य आरोपी मुकेश ने एक बार तो पुलिस को गच्चा भागने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ कड़ी घेराबंदी होने के कारण पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सोसायटी से मुकेश के साथ कमलेश बिश्नोई को भी गिरफ्तार कर लिया। . . . #sanchore #jalore #jalorenews #newspost #bhinmal #rajasthan #sanchorenews #Laxmandewasi #mukeshkhichad