उत्तर प्रदेश : उन्नाव हसनगंज अंगूठा लगाकर डकार गए 164 कुंटल राशन, ज़िला अधिकारी के आदेश पर कोटेदार पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुक़दमा दर्ज।

Uttar Pradesh Unnao

उत्तर प्रदेश : उन्नाव हसनगंज अंगूठा लगाकर डकार गए 164 कुंटल राशन, ज़िला अधिकारी के आदेश पर कोटेदार पर धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुक़दमा दर्ज।

उत्तर प्रदेश : उन्नाव हसनगंज के जगदीशपुर कोटेदार द्वारा सितंबर माह का गेहूं ,चावल कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाकर 164 कुंतल कालाबाजारी कर ली गई थी।जिसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से जांच कराने की मांग की थी। जिसपर नयाब तहसीलदार व सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच की। जिसमे कार्ड धारकों के बयान के अधार पर कोटेदार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में सरकारी गल्ले की दुकान का संचालन मोहित सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह करते है। जिन पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सितंबर माह का राशन अंगूठा लगवाने के बावजूद भी नहीं वितरण किया गया है। जिसको लेकर नयाब तहसीलदार वा सप्लाई इंस्पेक्टर अमित कुमार ने जांच की। जिस पर ग्राम पंचायत जगदीशपुर के 34 वा अमोईया के 33 कार्ड धारकों ने बताया कि कोटेदार ने ई पास मशीन में अंगूठा लगवा कर वितरण रजिस्टर में साइन कर लिए है। 5 दिन बीत जाने के बावजूद भी राशन का वितरण नहीं किया है।

धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

जांच रिपोर्ट जिला अधिकारी को भेजी गई थी। जिला अधिकारी के निर्देश पर कोटेदार मोहित सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर अमित कुमार की तहरीर के आधार पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।