'डरो मत, हम इंडियन आर्मी हैं.', जवानों को देखकर डर गई आतंकियों से बचकर भाग रही महिला, झकझोर देगा Viral Video
कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। मृतकों में से ज़्यादातर दूसरे राज्यों से आए लोग थे।इस घटना को 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। हमले के बाद उससे जुड़े परेशान करने वाले वीडियो और जानकारी लगातार सामने आ रहे हैं।
सेना को देखकर डर गई महिला
एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला जो आतंकियों से बचकर भाग रही थी वो भारतीय सेना के जवानों को देखकर डर जाती है। हालांकि, सेना के जवान उसे इस बात का भोरासा दिलाते हैं कि वो इंडियन आर्मी हैं और वो उनकी मदद और सुरक्षा सुनिश्चित करने आए हैं। कथित तौर पर कुछ आतंकी सुरक्षाबलों के ही ड्रेस में आए थे। ऐसे में लोगों के भी भय का माहौल बन गया।
वीडियो में दिखाया गया है कि सैनिक बड़ी मुश्किल से महिला और उसके साथ रहे अन्य लोगों जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं को भरोसा दिला पाते हैं कि वो आर्मी हैं। हालांकि, कुछ ही पलों में जब वे आश्वस्त हो जाते हैं तो वो सेना जवानों को अपनी पीड़ा सुनाते हुए रोने लगते हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला को अपने पति और बच्चों के लिए फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वह यह कहते हुए रो रही है कि मेरे पति और बच्चों को मार दिया, आप मुझे भी मार दो। महिला की चित्कार सुन दिल बैठ सा जाता है।
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पहलगाम में आतंकवादी हमले के शुरुआती पलों और जान बचाने के लिए भागते पर्यटक दिखाई दे रहे हैं। एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो में, पर्यटकों को भागते हुए देखा जा सकता है और बैकग्राउंड में चीखने की आवाज़ें आ रही हैं।
2019 में पुलवामा हमले के बाद सबसे घातक हमला
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें से ज़्यादातर दूसरे राज्यों से आए थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।
हमले की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा को बीच में ही रोक दिया और मंगलवार रात को नई दिल्ली लौटने का फ़ैसला किया, क्योंकि आतंकवादी हमले ने देश में खलबली मचा दी और वैश्विक आक्रोश पैदा कर दिया। पीएम मोदी पहले बुधवार रात को भारत लौटने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी - यूएई और नेपाल से - और दो स्थानीय लोग शामिल हैं।

