मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
चौमहला | ( धरम सिंह )
झालावाड़ ज़िले के उन्हैल पुलिस ने कस्बे में लगे निजी कंपनियों के मोबाइल टावर से बैटरी व केबल चोरी करने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 6 जनों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कस्बे में लगे मोबाइल टावर से गत 9 व 10 मई की मध्य रात को चोर टावर में लगी 46 बैटरियां व केबल को चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर योगेश कुमार खाती, किया। कमल किशोर उर्फ कमलेश धोबी, हुसैन खां मंसूरी, हरिओम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को पीसी रिमांड पर लेकर आरोपियों के कब्जे बैटरी चोरी करने में प्रयुक्त औजार, चोरी की गई बैटरी को बेचने से मिले रुपए भी बरामद किए। इसके अलावा वांछित पांचवे आरोपी शाहिद मंसूरी को न्यायालय के आदेश से सब जेल मप्र जावरा से अनुसंधान के लिए लेकर आए। छठे आरोपी उन्हैल निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दाणू सिंह को पुलिस की रैकी कर आरोपियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

