उत्तर प्रदेश लखनऊ : महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध वाला राज्य उत्तर प्रदेश NCRB का डाटा, राजस्थान दूसरे नंबर पर।
एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन हैं, जिसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।
उत्तर प्रदेश लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में अपराध कम होने का दावा करती है। लेकिन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की रिपोर्ट के आंकड़े कुछ और ही बयां करते हैं। एनसीआरबी के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ अपराध मामले में 28 राज्यों में से उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है, यहां पर महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध दर्ज किए गए हैं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।
रिपोर्ट के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 65,743 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र आता है, जहां 45,331 मामले और तीसरे नंबर पर राजस्थान में 45,058 मामले दर्ज किए गए। जबकि साल 2021 में यूपी में महिलाओं के खिलाफ 56,083 अपराध के मामले दर्ज किए गए, इसके बाद राजस्थान 40,738 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा था।

(एपेक्स इंटरप्राइजेज़ मोदीपुरम मेरठ - रेडीमेड वॉल, बाउंड्री, बेंच, सीमेंट वर्क, सर्विस दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश सम्पर्क करें - 9454253059, 9454253058)
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में देशभर में महिलाओं के खिलाफ कुल 445,256 अपराध के मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में दर्ज 428,278 से चार प्रतिशत अधिक है, इनमें से ज्यादातर मामले पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा मारपीट के आते हैं, इसके बाद अपहरण, रेप जैसे मामले हैं।
अखिलेश यादव ने साधा निशाना
महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर आई एनसीआरबी की रिपोर्ट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा बीजेपी इस तथ्य को दबा नहीं सकती हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा, 'अब जब ये समाचार है कि उप्र ‘महिलाओं के खिलाफ अपराधों’ में नंबर वन पर है तो भाजपा सरकार ये कुतर्क देगी कि जब उप्र की जनसंख्या सबसे ज़्यादा है तो अपराध भी सबसे ज़्यादा होंगे। तो ऐसे में जनता ये कहेगी कि अगर जनसंख्या सबसे ज़्यादा है तो संसाधन भी तो सबसे ज़्यादा हैं, भाजपा ऐसी बचकानी दलीलों से महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रहे अपराधों के सत्य और तथ्य को दबा नहीं सकती।

