कोबरा कांड में एल्विश यादव से 8 घंटे की गई पूछताछ

कोबरा कांड में एल्विश यादव से 8 घंटे की गई पूछताछ

यूट्यूबर एल्विश यादव को मंगलवार को ED ने सांप के जहर की तस्करी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था और ये पूछताछ पूरे 8 घंटों तक चली. इस दौरान ED ऑफिस पहुंचे एल्विश यादव ने कहा कि वह हर सवाल का जवाब देंगे, जो उनसे पूछा जाएगा. ED ने 10 जुलाई को एल्विश यादव के खिलाफ नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था.