RAJASTHAN: दो साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

RAJASTHAN: दो साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

चित्तौड़गढ़। दो साल पहले चन्देरिया के रिको इंडस्ट्रीज एरिया में आईडीबीआई बैंक के ए.टी.एम. को गैस कटर से काट कर चोरी का प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी को चन्देरिया थाना पुलिस ने हरियाणा के नूह मेवात से गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि चन्देरिया के रिको इंडस्ट्रीज एरिया में आईडीबीआई बैंक के ए.टी.एम. को दो वर्ष पूर्व पांच अपराधियों ने मिलकर गैस कटर से काट कर चोरी की वारदात करने का प्रयास किया था, जिसमे चन्देरिया थाना पुलिस ने मौके से ही दो आरोपी हैदर खान व जफरूदीन को गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी को हरियाणा के डालावास थाना तावडू जिला नूह मेवात निवासी शाहरूख पुत्र मुश्ताक अहमद को नूह मेवात से गिरफ्तार किया गया।