महिला का शव छत के कुंडे से लटकता मिला 

महिला का शव छत के कुंडे से लटकता मिला 

मितौली थाना क्षेत्र के गांव सेनपुर में विनीता पत्नी दीपक उम्र (25) का शव कमरे की छत के कुंडे से लटकता हुआ मिला। मृतका के ससुर यदुनाथ ने बताया कि मुझे तारीख पेशी पर मोहम्मदी कोर्ट जाना था, इसलिए जल्दी ही खाना बना दिया था। यदुनाथ मोहम्मदी चला गया,व विनीता का पति दीपक व देवर कुलदीप दोनों खेत को चारा लेने चले गए।विनीता की सास विन्दो देवी गांव की आशा मिथलेश कुमारी से बहू को टीका लगवाने के लिए बात करने गई थी।घर में विनीता अकेली थी। कुलदीप खेत से चारा लेकर घर आया तो अपनी भाभी को आवाज लगाई, लेकिन वो नहीं बोली।तब कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कुलदीप ने बताया कि खिड़की से झांक कर देखा तो भाभी फांसी के फंदे पर लटक रही हैं। पड़ोसियों द्वारा कुल्हाड़ी से खिड़की के पल्ले तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।मायके वालों की सूचना पर पहुंचे मितौली उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार अखिलेश मौर्या की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेजा।