देश की राजधानी मे नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे, परमाणु संस्थान देहरादून के निदेशक डॉ राजेश मल्होत्रा
परमाणु संस्थान देहरादून के निदेशक डॉ राजेश मल्होत्रा को आने वाली 5 दिसंबर 2023 को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रख्यात नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा /

परमाणु डिफेन्स देहरादून उत्तर भारत में सबसे तेजी से उभरते हुए डिफेन्स संस्थानों में से एक है जहाँ पूरे देश से आने वाले वाले विधार्थियों को आर्मी, एयरफोर्स और नेवी परीक्षाओं के लिए उचित ट्रेनिंग अनुभवी शिक्षकों की टीम द्वारा दी जाती है इसके अलावा रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर्स द्वारा एसएसबी प्रशिक्षण भी विधार्थियों को उपलब्ध करवाया जाता है /परमाणु डिफेन्स के निदेशक डॉ राजेश मल्होत्रा के ऊर्जावान नेतृत्व में यह संस्थान बहुत ही कम समय में ऊँची बुलंदियों पर पंहुचा है इस डिफेन्स अकादमी की शुरुआत काफ़ी वर्षो पहले ही संस्थापक निदेशक सुशील कुमार और डॉ राजेश मल्होत्रा द्वारा कर दी गयी थी /यहाँ यह बताना भी जरुरी है की संस्थान द्वारा कठिन आर्मी ट्रेनिंग, बेहतर हॉस्टल सुविधा व स्पोर्ट्स ट्रेनिंग भी उपलब्ध करवाई जा रही है जहाँ लगातार सुबह से शाम तक विधार्थी अपनी शिक्षा में कार्यरत है जिस वजह से इस संस्थान ने एक अलग ही पहचान पूरे भारतवर्ष में बनायीं है और साथ ही साथ अलग-अलग डिफेन्स परीक्षाओं की तैयारी भी संस्थान द्वारा प्रारम्भ कर दी गयी है /
आइये विस्तार से जानते है डॉक्टर राजेश मल्होत्रा व परमाणु संस्थान की अभी तक की उपलब्धियों के बारे में :

क्लास प्लस द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए परमाणु डिफेंस को तेजी से उभरते हुए डिफेन्स संस्थान के लिए पुरुस्कृत /
परमाणु डिफेंस के संस्थापक निदेशक डॉ. राजेश कुमार मल्होत्रा को 2023 में प्रेरणा देने वाले शीर्ष दस गतिशील बिजनेस लीडर्स के रूप में मान्यता दी गई /
परमाणु डिफेंस ने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त करने वाला पहला डिफेन्स संस्थान बनकर इतिहास रचा /
इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, परमाणु डिफेंस देहरादून ने 2023 में " नाग टिब्बा शिखर पर अधिकतम छात्रों और शिक्षकों" द्वारा सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया /
हालिया उपलब्धि में, बॉलीवुड के प्रतिष्ठित सुपरस्टार श्री आफताब शिवदासानी को परमाणु डिफेंस देहरादून द्वारा ब्रांड एनडॉर्समेन्ट किया गया /
पदम श्री विजेता माधुरी दीक्षित द्वारा डॉ राजेश मल्होत्रा इंडो ग्लोबल बिज़नेस अवार्ड द्वारा सम्मानित/
पूर्व केंद्रीय मंत्री व एनिमल प्रोटेक्शन एक्टिविस्ट श्रीमती मेनका गाँधी द्वारा परमाणु संस्थान सम्मानित/
अंतराष्ट्रीय विश्वविधालय पेरिस, फ्रांस द्वारा नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डॉ राजेश मल्होत्रा को मानद उपाधि प्रदान की गयी /

इसके अलावा डॉ राजेश मल्होत्रा एक सुप्रसिद्ध साइकोलॉजीस्ट के रूप में भी अपनी सेवाएं देते आ रहे है तथा अध्यात्म व मैडिटेशन ट्रेनिंग के साथ कई विधार्थियों के माइंडसेट को बेहतर करने का प्रयास करते रहे है अपनी NLP ट्रेनिंग के माध्यम से भी उन्होंने पूरे देश में अपना एक अलग ही नाम कमाया है और काफ़ी लोगों को गाइडेड मैडिटेशन के माध्यम से फायदा पहुंचाया है / डॉ राजेश मल्होत्रा पूरे उत्तर भारत में अपनी अदभुत साइकोलॉजी नॉलेज के आधार पर पूरे देश में अपना नाम कमा रहे है /इसलिए देश की ऐसी हस्तियों को नेशनल आइकॉन अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जा रहा है /

