23 अगस्त को यूक्रेन जा सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा करेंगे. इस दौरान वह यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से मिलेंगे. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी. यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की ओर से रूस का दौरा करने और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के कुछ दिनों बाद हो रही है. करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी.

