नवी मुंबई में गिरी तीन मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
महाराष्ट्र की नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत 'इंदिरा निवास' ढह गई. इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. शाहबाज गांव में हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही NDRF, मुंबई पुलिस और फायर डिपार्टमेंट और नगर पालिका की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं.

