कुपवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में इंडियन आर्मी ने नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ कराने की कोशिशों को नाकाम कर दिया. माछिल सेक्टर के कामकारी इलाके में एलओसी के पास सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया.

