कलीग ने थपथपाई पीठ और हो गया 1 साल तबाह

कलीग ने थपथपाई पीठ और हो गया 1 साल तबाह

कई बार लोग दोस्ती यारी में बातचीत करते हुए एक दूसरे की पीठ थपथपा देते हैं. ये मजाक किसी को कितना भारी पड़ सकता है ये आपने कभी नहीं सोचा होगा लेकिन हाल में आई खबर सोचने पर मजबूर कर देगी. मामला चीन के Zhejiang प्रांत का है जहां झेंग नाम की एक महिला ने हैरान करने वाला दावा किया है. मेट्रो स्टेशन पर बतौर सेक्योरिटी गार्ड काम करने वाली झेंग ने एक टीवी चैनल को बताया है कि बीते साल उसके एक कलीग की हरकत के चलते उसकी जिंदगी तबाह हो गई. कथित तौर पर दोपहर के ब्रेक के दौरान वह डेस्क पर सिर रखकर थोड़ा आराम कर रही थी, तभी लू नाम के एक मेल कलीग ने उसे जगाने के लिए उसकी पीठ पर थपकी मारी. झेंग याद करती है कि उसे अपनी बांहों और गर्दन के सुन्न होने से पहले बिजली के झटके सा अहसास हुआ. उनका दावा है कि एक अन्य कलीग द्वारा ली गई तस्वीर में उनकी पीठ पर पांच उंगलियों का निशान साफ दिखाई दे रहा है. इसके बाद झेंग की हालत ऐसी बिगड़ी कि वे एक साल तक काम नहीं कर सकीं और अब उसे लगता है कि लू को उसका वित्तीय मुआवजा देना चाहिए.