कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को राष्ट्रपति का नमन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को राष्ट्रपति का नमन

कारगिल विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा है कि ''करगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों के अदम्‍य साहस और असाधारण पराक्रम के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र द्वारा सम्मान प्रकट करने का अवसर है. वर्ष 1999 में कारगिल की चोटियों पर भारत माँ की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले प्रत्येक सेनानी को मैं श्रद्धांजलि देती हूं और उनकी पावन स्मृति में नमन करती हूं. मुझे विश्वास है कि सभी देशवासी उनके त्याग और शौर्य से प्रेरणा प्राप्त करेंगे. जय हिन्द! जय भारत!''