निलेश नाविक बने एबीवीपी जिला कोरिया विभाग संयोजक तो केशव राजवाड़े बने जिला संयोजक...

निलेश नाविक बने एबीवीपी जिला कोरिया विभाग संयोजक तो केशव राजवाड़े बने जिला संयोजक...

निलेश नाविक बने एबीवीपी जिला कोरिया विभाग संयोजक तो केशव राजवाड़े बने जिला संयोजक...

सूरजपुर/कोरिया - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस अधिवेशन में पहुंचे थे। यह राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित किया गया। चार दिन तक चले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रांतों से आए दस हजार प्रतिनिधियों ने सहभाग किया। विद्यार्थी परिषद के मुताबिक, समापन कार्यक्रम में नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें कोरिया जिला के छोटे से गांव अंगा में रहने वाले केशव राजवाड़े पर संगठन ने विश्वास जताया है. केशव राजवाड़े को एबीवीपी जिला कोरिया के जिला संयोजक व‌ निलेश नाविक को कोरिया जिला विभाग संयोजक बनाया गया है. क्षेत्र को एबीवीपी के नए नेतृत्वकर्ता मिलने पर युवाओं में काफी उत्साह हैं।