जयपुर के नाले में मिला युवक का शव : पैर फिसलने से नीचे गिरा, पानी में डूबने से हुई मौत

जयपुर के नाले में मिला युवक का शव : पैर फिसलने से नीचे गिरा, पानी में डूबने से हुई मौत

जयपुर के नाले में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पैर फिसलने से नाले में गिरे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

ACP (वैशाली नगर) आलोक सैनी ने बताया कि 200 चौराहे स्थित सर्विस लाइन पर बरसाती नाले में युवक का शव पड़ा मिला है। दोपहर करीब 11 बजे नाले में पानी की सतह पर लाश पड़ी दिखाई दी। युवक का शव मिलने का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके पर जुटी भीड़ की सूचना पर चित्रकूट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मशक्कत कर शव को नाले से बाहर निकाला।

जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी भिजवाया गया। पुलिस प्रथदृष्टया जांच में आया है कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है।

रात को नाले के पास से निकलते समय पैर फिसलने से वह उसमें गिर गया। नाले में भरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सिटी FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है।