Bihar Cabinet Ministers List: नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम के रूप में ली शपथ, देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
THE BHARAT NEWS
Nitish Kumar New Cabinet Ministers List: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। 74 वर्षीय नीतीश कुमार पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री बने थे।
नीतीश कुमार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट
पटनाः जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली।
नीतीश कुमार के मंत्रियों की पूरी लिस्ट
|
क्रम |
मंत्री का नाम |
पार्टी |
विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित |
|
1. |
सम्राट चौधरी |
भाजपा |
|
|
2. |
विजय कुमार सिन्हा |
||
|
3. |
विजय कुमार चौधरी |
||
|
4. |
बिजेन्द्र प्रसाद यादव |
||
|
5. |
श्रवण कुमार |
||
|
6. |
मंगल पाण्डेय |
||
|
7. |
डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल |
||
|
8. |
अशोक चौधरी |
||
|
9. |
लेशी सिंह |
||
|
10. |
मदन सहनी |
||
|
11. |
नितिन नवीन |
||
|
12. |
राम कृपाल यादव |
||
|
13. |
संतोष कुमार सुमन |
||
|
14. |
सुनील कुमार |
||
|
15. |
मो० जमा खान |
||
|
16. |
संजय सिंह 'टाईगर |
||
|
17. |
अरुण शंकर प्रसाद |
||
|
18. |
सुरेन्द्र मेहता |
||
|
19. |
नारायण प्रसाद |
||
|
20. |
रमा निषाद |
||
|
21. |
लखेन्द्र कुमार रौशन |
||
|
22. |
श्रेयसी सिंह |
||
|
23. |
डॉ० प्रमोद कुमार |
||
|
24. |
संजय कुमार |
||
|
25. |
संजय कुमार सिंह |
||
|
26. |
दीपक प्रकाश |
वर्ष 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे पहली बार
नीतीश कुमार (74) पहली बार 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, उनकी सरकार आठ दिनों के भीतर गिर गई थी। उनका दूसरा कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ और उसके बाद से 2014 तक वे लगातार राज्य की कमान संभालते रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन कुछ समय बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पिछली बार जनवरी 2024 में ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ
सीएम नीतीश कुमार ने आखिरी बार जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब उन्होंने और उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी की थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।

