अब राजस्थान में भी समुद्र का रास्ता! जालोर में बनेगा देश का पहला इनलैंड सी पोर्ट, अरब सागर से जुड़ेगा

अब राजस्थान में भी समुद्र का रास्ता! जालोर में बनेगा देश का पहला इनलैंड सी पोर्ट, अरब सागर से जुड़ेगा

THE BHARAT NEWS, RAJASTHAN

राजस्थान में राजस्थान में भी जल्द ही सड़क और एयर कनेक्टिविटी के बाद अब जल (समुद्र) का रास्ता भी बनेगा। प्रदेश का जालोर जिले में पहला इनलैंड पोर्ट (वाटर-वे) बनाया जाएगा। कांडला पोर्ट से जालोर तक करीब 262 किलोमीटर लंबा जलमार्ग बनाया जाएगा, जिसके लिए 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक प्रस्तावित है।

राजस्थान अब जुड़ेगा समुंद्र के रास्ते से

जालोर: राजस्थान अब सिर्फ रेत, इतिहास और किलों का प्रदेश नहीं रह जाएगा। अब यह समुद्री व्यापार की शक्ति बनने जा रहा है। मरु प्रदेश पहली बार अरब सागर से सीधा जुडऩे की तैयारी में है। जालोर में बन रहा इनलैंड पोर्ट राजस्थान को समुद्री राज्यों की कतार में शामिल कर देगा। बताया जा रहा है कि यह सिर्फ एक परियोजना नहीं। बल्कि राजस्थान की औद्योगिक क्रांति 2.0 है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की पहल पर बनने जा रहा यह जलमार्ग आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का चेहरा बदल देगा।


जालोर से अरब सागर-राजस्थान का ‘वाटर कॉरिडोर’ तैयार!

इस मेगा प्रोजेक्ट के जरिए जालोर को कच्छ की खाड़ी के माध्यम से सीधे अरब सागर से जोड़ा जाएगा। यानी- जहाज़ अब राजस्थान की दहलीज तक आएंगे, और माल सीधे जलमार्ग से दुनिया तक पहुंचेगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार यह प्रोजेक्ट राजस्थान को लॉजिस्टिक पावरहाउस बनाने की क्षमता रखता है। उद्योग, निर्यात, रोजगार और निवेश, सब में भारी उछाल देखने को मिलेगा।