उत्तर प्रदेश उन्नाव : सड़क दुर्घटना में नवविवाहित की मौत, परिवार का रो रोकर बुरा हाल।

25 फ़रवरी को हुई थी मृतक उस्मान की शादी, परिवार में मचा कोहराम।

उत्तर प्रदेश उन्नाव : सड़क दुर्घटना में नवविवाहित की मौत, परिवार का रो रोकर बुरा हाल।

उत्तर प्रदेश उन्नाव : उत्तर प्रदेश उन्नाव : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की खबर मिलते है परिवार में कोहराम मच गया, मृतक के परिवार जनों में दुःख का पहाड़ जैसा टूट गया, मृतक उसमान अपनी ससुराल नगर पंचायत कुरसठ से रसूलाबाद नगर पंचायत के लिए निकला था रास्ते में बारी थाना चौराहे के पहले दूसरी बाइक अचानक रोड पर आई जिससे बचाने के चक्कर में मृतक उसमान की बाइक आमने सामने गई, उसमान के सर टक्कर लगी। 


जबकि पत्नि के भी चोटें आई है, मृतक उसमान को आनन फ़ानन पुलिस सरकारी अस्पताल मियागंज लेकर आई जहां डॉक्टरों ने उसमान को मृतक घोषित कर दिया। 

मृतक उसमान का पार्थिव शरीर। 

एक्सीडेंट्स की खबर सुनते ही रसूलाबाद के तमाम लोग मौके पर पहुँचे। 

बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता चुन्ना खां रो रोकर बेटे को याद कर रहे है, परिवार में महतम मच गया, मौक़े पर पहुँचे दिलशाद अहमद, बज़मी हैदर राजू खान ने पिता चुनना को गले लगाकर उनको शांत करवाया। 


मृतक उसमान की शादी 25 फ़रवरी को हुई थी। मृतक उस्मान की शादी 25 फ़रवरी को कुरसठ नगर पंचायत में हुई थी, अपनी ससुराल से घर वापस आ रहे थे। मौक़े पर पहुँचे चौकी इंचार्ज रसूलाबाद सुशील कुमार, दीवान ए के मौर्य, आसीवन थाने से रविंद्र कुमार, ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल उन्नाव भेज दिया।