उत्तर प्रदेश लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागों से रिक्त पदों का मांगा विवरण, सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें।

Uttar Pradesh Lucknow

उत्तर प्रदेश लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागों से रिक्त पदों का मांगा विवरण, सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें।

उत्तर प्रदेश लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में सभी विभागों से मांगा रिक्त पदों का विवरण, भर्ती प्रक्रिया तेज करने के दिये निर्देश। 

सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर- मुख्यमंत्री। 

पदोन्नति के लिए परफॉर्मेंस को बनाएं आधार, 30 सितम्बर तक पूरी हो जाये विभागीय पदोन्नति- मुख्यमंत्री। 

पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया आगामी दिसंबर तक हो जाए पूरी- मुख्यमंत्री। 

दक्षता संवर्द्धन में तकनीक का करें उपयोग, भर्ती के साथ प्रशिक्षण क्षमता भी बढ़ाना जरूरी मुख्यमंत्री। 

आकांक्षात्मक जनपद, आकांक्षात्मक विकास खंड और आकांक्षात्मक नगरीय निकायों में रिक्त न रहे एक भी पद, तत्काल हो तैनाती। 
वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद जनपद में खाली न रहें कोई पद, वर्तमान बजट में प्राविधानित धनराशि का यथोचित खर्च किया जाना सुनिश्चित किया जाए।