रायबरेली में युवक हाई-टेंशन टावर पर चढ़ा, 3 घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया, इलाके में अफरा-तफरी

रायबरेली में युवक हाई-टेंशन टावर पर चढ़ा, 3 घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया, इलाके में अफरा-तफरी

UP News: रायबरेली के उसरैना गांव में एक 23 वर्षीय युवक हाई-टेंशन ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर चढ़ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया।

युवक का हाई-टेंशन ड्रामा

उत्तर प्रदेश में रायबरेली के उसरैना गांव में एक घटना घटी, जहां एक युवक ने करंट दौड़ रहे हाई-टेंशन ट्रांसमिशन लाइन पर चढ़कर खुद को गंभीर खतरे में डाल दिया। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों समेत जन प्रतिनिधि और पुलिस पहुंच गई। घंटो इस सिरफिरे का ड्रामा चलता रहा। जिला प्रशासन ने इलाहाबाद से रेस्क्यू टीम को सूचना दी। तब जाकर कई घंटे के बाद रेस्क्यू टीम ने इस व्यक्ति को टावर से उतारा गया।

घटना सोमवार की शाम को घटित हुई। 23 वर्षीय युवक लगभग 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक ने शाम करीब 6 बजे टावर पर चढ़ना शुरू किया, जो NTPC परियोजना से निकलने वाली 210 मेगावाट विद्युत लाइन से जुड़ा था। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मी युवक को समझाने का प्रयास कर रहे थे। ऊंचाहार के एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार और कोतवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे