'मिसेज खान' के कान में क्या बोलीं अंग्रेजी वाली मैडम, एकदम खिलखिला उठे खान सर
मशहूर शिक्षक खान सर ने शादी के बाद पटना में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी। अंग्रेजी की फेमस टीचर नीतू सिंह मैम दिल्ली से पटना आईं और खान सर की पार्टी में शामिल हुईं। नीतू मैम ने खान सर की पत्नी से कुछ मजेदार बात कही, जिससे खान सर को भी हंसी आ गई।
पटना: खान सर ने शादी के बाद पटना में शानदार रिसेप्शन पार्टी दी। इस पार्टी में उनकी पत्नी एएस खान, कई शिक्षक, नेता और खास लोग शामिल हुए। Khan Sir और उनकी पत्नी ने मेहमानों का स्वागत किया। भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान खान सर की शादी हुई थी। जिसका खुलासा उन्होंने लाइव क्लास में किया था। खान सर, मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर हैं। लिहाजा, देशभर के नामचीन टीचर भी Khan Sir के रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। इसमें अंग्रेजी वाली नीतू सिंह मैम भी दिल्ली से पटना आकर खान सर के रिसेप्शन में शामिल हुईं। स्टेज पर पहुंच कर फोटो भी खिंचवाई, इस दौरान 'मिसेज खान' के कान में उन्होंने कुछ कहा, इसके बाद खान सर खिलखिलाकर हंसने लगे।

