एनएसयूआई विधान सभा महासचिव बने प्रेम सागर तिग्गा
एनएसयूआई विधान सभा महासचिव बने प्रेम सागर तिग्गा
4 वर्ष सरगुजा के विधान सभा महासचिव रहे
छात्र हित के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी
सूरजपुर :- एन.एस.यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के अनुमोदन से बलरामपुर जिला प्रभारी, प्रदेश महासचिव अनुराग सिंह एवं जिला अध्यक्ष रूपेश यादव के मार्गदर्शन में प्रेम सागर तिग्गा को प्रतापपुर विधानसभा महासचिव नियुक्त किया गया । छात्र संगठन की इस नियुक्ति से प्रतापपुर में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त एनएसयूआई के प्रतापपुर विधानसभा महासचिव ने पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि जिस पद का दायित्व उन्हें दिया गया है उसे पूरी जिम्मेदारी पूर्वक छात्र हित में कार्य करके पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा।

