आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु मतदान केंद्रों की सूची का किया गया प्रकाशन
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु मतदान केंद्रों की सूची का किया गया प्रकाशन
बलरामपुर :- विधानसभा आम चुनाव-2023 की तैयारी जिला प्रशासन स्तर पर तेज कर दी गई है। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 08-सामरी के मतदान केन्द्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन कराया गया।
इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा बताया गया कि पिछले विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमशः 06-प्रतापपुर (आंशिक) (140 मतदान केन्द्र) 07-रामानुजगंज (266 मतदान केन्द्र) एवं 08-सामरी (264 मतदान केन्द्र) अंतर्गत कुल 670 मतदान केन्द्र स्थापित थे। चुनावी वर्ष के मद्देनजर इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर के निर्देशन में जिले के मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन नियुक्त सेक्टर अधिकारियों से कराया गया है, जिसमें सुविधा रहित मतदान केन्द्रों को परिवर्तित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत जिले में विधानसभा क्षेत्र क्र. 06-प्रतापपुर (आंशिक) के अनुभाग-वाड्रफनगर अंतर्गत 04 नये मतदान केन्द्र, 06 मतदान केन्द्रों का स्थल परिवर्तन, 18 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन, 01 मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तन, 03 अनुभाग परिवर्तन किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्र. 07-रामानुजगंज में 08 नये मतदान केन्द्र, 03 मतदान केन्द्रों का स्थल परिवर्तन, 26 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन, 13 मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तन, 10 अनुभाग परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्र. 08-सामरी में 01 नये मतदान केन्द्र, 10 मतदान केन्द्रों का स्थल परिवर्तन, 40 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन, 10 मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तन, 04 अनुभाग परिवर्तन एवं 05 अनुभाग विलोपन की कार्यवाही भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के अनुमोदन उपरांत किया गया है।
इस प्रकार जिले में 13 नवीन मतदान केन्द्र, 19 मतदान केन्द्रों का स्थल परिवर्तन, 84 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन, 24 मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तन, 17 अनुभाग परिवर्तन एवं 05 अनुभाग विलोपन किये गये हैं। श्री रिमिजियुस एक्का, कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र क्र. 06-प्रतापपुर (आंशिक) के रिटर्निंग अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा) प्रतापपुर होने से उक्त विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला सूरजपुर द्वारा किया गया है तथा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत 07-रामानुजगंज (274 मतदान केन्द्र) एवं 08-सामरी (265 मतदान केन्द्र) के कुल 539 मतदान केन्द्रों का अंतिम प्रकाशन आम नागरिकों के अवलोकन हेतु सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, समस्त मतदान केन्द्रों में तथा जिले के वेबसाइट में भी अपलोड किया गया है।

