अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से सुप्रिया सुले ने लिया 35 लाख का लोन

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से सुप्रिया सुले ने लिया 35 लाख का लोन

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से लगातार तीन बार की सांसद सुप्रिया सुले पर उनकी भाभी और विरोधी खेमे से उनके खिलाफ लड़ रहीं सुनेत्रा पवार का 35 लाख रुपये बकाया है। यह जानकारी सुले ने गुरुवार को नामाकंन पत्र के साथ संलग्न हलफनामे में दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी का मुकाबला चचेरे भाई अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुनेत्रा से है। सुनेत्रा, अजित पवार की पत्नी हैं।

एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होने के बावजूद, पवार परिवार के बीच खासकर बारामती के दो उम्मीदवारों के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं, जैसा कि गुरुवार को उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म के साथ जमा किए गए हलफनामे से पता चला है।