राहुल द्रविड़ के 11 टेस्ट vs गौतम गंभीर के 11 टेस्ट: शुरुआती मैचों में द वॉल के आगे कहां टिकते हैं गौती? अर्श से फर्श पर टीम इंडिया

राहुल द्रविड़ के 11 टेस्ट vs गौतम गंभीर के 11 टेस्ट: शुरुआती मैचों में द वॉल के आगे कहां टिकते हैं गौती? अर्श से फर्श पर टीम इंडिया

लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम को 11 टेस्ट में सिर्फ 3 जीत मिली हैं, जबकि राहुल द्रविड़ के शुरुआती रिकॉर्ड बेहतर थे।

 

 

शुरुआती 11 मैचों के बाद गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ की कोचिंग का रिकॉर्ड। 

 

लीड्स: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में शर्मनाक हार मिली। युवा कप्तान शुभमन गिल की टीम ने बल्लेबाजी में कमाल किया और 5 शतक ठोके और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, लेकिन 835 रन बनाने के बाद घुटने टेकने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी इस टीम के नाम दर्ज हो गया। टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir की कोचिंग में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी और उसके बाद काफी बवाल हुआ था। टीम इंडिया WTC फाइल से बाहर हो गई थी, जबकि उनकी कप्तानी में अब तक भारत को 11 टेस्ट में सिर्फ 3 जीत ही मिली है। उनसे पहले Rahul Dravid के शुरुआती 11 मैचों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो जमीन आसमान का अंतर है।


राहुल द्रविड़ की कोचिंग में शुरुआती 11 मैचों में भारत का प्रदर्शन, 7 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ

राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन 2021 के अंत से 2023 तक प्रभावशाली (शुरुआती 11 टेस्ट) रहा है। इस अवधि में भारतीय टीम ने कुल 11 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से 7 में जीत हासिल की, 3 में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा। द्रविड़ की निगरानी में, टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपनी घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत ने दबदबा बनाया, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ड्रॉ के बाद एक जीत और श्रीलंका के खिलाफ दो एकतरफा जीत शामिल हैं

 

टीम 1

टीम 2

विजेता

मैदान

मैच की तारीख

भारत

न्यूजीलैंड

ड्रॉ

कानपुर

25-29 नवंबर, 2021

भारत

न्यूजीलैंड

भारत

वानखेड़े

3-6 दिसंबर, 2021

दक्षिण अफ्रीका

भारत

भारत

सेंचुरियन

26-30 दिसंबर, 2021

दक्षिण अफ्रीका

भारत

दक्षिण अफ्रीका

जोहानिसबर्ग

3-6 जनवरी, 2022

दक्षिण अफ्रीका

भारत

दक्षिण अफ्रीका

केप टाउन

11-14 जनवरी, 2022

भारत

श्रीलंका

भारत

मोहाली

4-6 मार्च, 2022

भारत

श्रीलंका

भारत

बेंगलुरु

12-14 मार्च, 2022

इंग्लैंड

भारत

इंग्लैंड

बर्मिंघम

1-5 जुलाई, 2022

बांग्लादेश

भारत

भारत

चटगांव

14-18 दिसंबर, 2022

बांग्लादेश

भारत

भारत

मीरपुर

22-25 दिसंबर, 2022

भारत

ऑस्ट्रेलिया

भारत

नागपुर

9-11 फरवरी, 2023


कुछ विदेशी दौरों पर हालांकि टीम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका में भारत ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की, लेकिन अगले दो टेस्ट गंवाकर सीरीज हार गई। इसी तरह, इंग्लैंड के खिलाफ एक रीशेड्यूल किए गए टेस्ट में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम ने दोनों टेस्ट मैच जीतकर अपनी वापसी की। इसके बाद 2023 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में नागपुर में एकतरफा जीत ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टेस्ट टीम की मजबूती को फिर से दर्शाया। कुल मिलाकर द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय टेस्ट टीम ने जीत का उच्च प्रतिशत बनाए रखा और कई महत्वपूर्ण जीत हासिल कीं।

गौतम गंभीर बनाम राहुल द्रविड़।

 



गौतम गंभीर की टेस्ट कोचिंग का शुरुआती रिकॉर्ड: 11 टेस्ट, 3 जीत, 7 हार, एक ड्रॉ

गौतम गंभीर को 9 जुलाई 2024 को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। टेस्ट क्रिकेट में उनका कोचिंग कार्यकाल सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से शुरू हुआ और जून 2025 तक के मैचों को इसमें शामिल किया गया है। गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टेस्ट टीम ने कुछ उल्लेखनीय प्रदर्शन किए हैं, लेकिन लगातार हारों ने उनका रिकॉर्ड खराब कर दिया। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, 7 में हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच ड्रॉ रहा है।

 

टीम 1

टीम 2

विजेता

मैदान

मैच की तारीख

भारत

बांग्लादेश

भारत

चेन्नई

19-22 सितंबर, 2024

भारत

बांग्लादेश

भारत

कानपुर

27 सितंबर-1 अक्टूबर, 2024

भारत

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड

बेंगलुरु

16-20 अक्टूबर, 2024

भारत

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड

पुणे

24-26 अक्टूबर, 2024

भारत

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड

वानखेड़े

1-3 नवंबर, 2024

ऑस्ट्रेलिया

भारत

भारत

पर्थ

22-25 नवंबर, 2024

ऑस्ट्रेलिया

भारत

ऑस्ट्रेलिया

एडिलेड

6-8 दिसंबर, 2024

ऑस्ट्रेलिया

भारत

ड्रॉ

ब्रिस्बेन

14-18 दिसंबर, 2024

ऑस्ट्रेलिया

भारत

ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न

26-30 दिसंबर, 2024

ऑस्ट्रेलिया

भारत

ऑस्ट्रेलिया

सिडनी

3-5 जनवरी, 2025

इंग्लैंड

भारत

इंग्लैंड

लीड्स

20-24 जून, 2025


शुरुआत में टीम ने घर में अच्छा प्रदर्शन किया। जब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। चेन्नई में पहला टेस्ट और कानपुर में दूसरा टेस्ट भारत ने आसानी से जीते, जिससे गंभीर के कोचिंग करियर की सकारात्मक शुरुआत हुई। हालांकि, इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक कठिन घरेलू श्रृंखला का सामना करना पड़ा, जहाँ भारत को तीनों टेस्ट मैचों में हार मिली (बेंगलुरु, पुणे और वानखेड़े में)। यह घरेलू धरती पर एक दुर्लभ सफ़ाया था और टीम के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुई।


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम को मिश्रित परिणाम मिले। पर्थ में भारत ने एक बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बनाया। ब्रिस्बेन में एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, जो दौरे का एकमात्र गैर-परिणामी मैच था। सबसे हालिया मैच जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेला गया, जिसमें भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह परिणाम विदेशी परिस्थितियों में टीम की निरंतरता को लेकर और सवाल खड़े करता है।