नार्को-कार्टेल्स पर लगाम को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान, बताया ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई का रोड मैप

ड्रग्स के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत ने ड्रग्स के दुरुपयोग की वैश्विक चुनौती के खिलाफ सबसे मजबूत लड़ाई लड़ी है।

नार्को-कार्टेल्स पर लगाम को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान, बताया ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई का रोड मैप

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने 'नशा मुक्त भारत ' का संदेश दिया है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ड्रग्स के दुरुपयोग की वैश्विक चुनौती के खिलाफ सबसे मजबूत लड़ाई लड़ी है। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर ड्रग्स के खिलाफ हमारी राष्ट्रीय लड़ाई में शामिल सभी योद्धाओं को शुभकामनाएं।


प्रभावित लोगों का हो रहा इलाज

अमित शाह ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने ड्रग्स के दुरुपयोग की वैश्विक चुनौती के खिलाफ सबसे मजबूत लड़ाई लड़ी है। इसके तहत नार्को-कार्टेल्स का कठोरता से सफाया किया जा रहा है और प्रभावित लोगों का उचित देखभाल और सहानुभूति के साथ इलाज किया गया है। यह दिन हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स से बचाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।


नशें के अभिशाप से करना है मुक्त

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और राज्य की उन्नति में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प देवभूमि उत्तराखंड को नशे के अभिशाप से मुक्त कर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवाशक्ति के माध्यम से एक समृद्ध भविष्य का निर्माण करना है। आइए, अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर हम सभी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में व्यापक जन जागरूकता फैलाने एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लें।

Nazia Elahi Khan On Sana Malik: देश में शरिया कानून लागू करने की मांग..सना मलिक पर भड़कीं नाजिया खान



तीन चीजों को करता है कमजोर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि नशा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास में बाधा है। यह व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और भविष्य तीनों को कमजोर करता है। आइए, आज 'अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' के अवसर पर नशा-मुक्त समाज की दिशा में हर व्यक्ति को जागरूक कर एक बेहतर कल की ओर बढ़ें।

नशामुक्त समाज का लें संकल्प

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' के अवसर पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हम सभी नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। स्वस्थ, जागरूक और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु आवश्यक है कि हम स्वयं नशे से दूर रहें तथा जन-जागरूकता के माध्यम से दूसरों को भी इस बुराई से मुक्त होने के लिए प्रेरित करें।