शिवपुर के 4 और डोलरिया के 1 गाँव को सिवनी मालवा थाने में जोड़ने के आये प्रस्ताव
सिवनी मालवा एसडीएम कार्यालय में शनिवार सुबह थानों की सीमाओं के निर्धारण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सिवनी मालवा, शिवपुर एवं डोलरिया के थानों की सीमा निर्धारण के संबंध में थाना प्रभारीयों के द्वारा ग्रामीणों से सुझाव लेकर अपना प्रतिवेदन एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर को सौंपा गया। एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर ने बताया की आज सिवनी मालवा अनुविभाग के सभी थानों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमे ग्राम चौकीगवा, भैरोपुर, गांगिया तथा ढाकनीपूरा को शिवपुर थाने से सिवनी मालवा थाने में जोड़ने के प्रस्ताव आये है। वही ग्राम बघवाड़ा को डोलरिया थाने से हटाकर सिवनी मालवा थाने में जोड़ने का प्रस्ताव आया है। हमारे द्वारा सभी प्रस्तावों को कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
उल्लेखनीय की सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा द्वारा ग्रामों को फरियादी को थाना पहुंचने में सुलभता व अपराधों के नियंत्रण के आधार पर शिवपुर, सिवनी मालवा और डोलरिया के कुछ गाँव को निकटतम पुलिस थाने में जोड़ने की मांग की गई थी। साथ ही थाना डोलरिया के ग्राम बघवाडा के लिए थाना सिवनी मालवा निकटतम थाना होने के कारण सिवनी मालवा थाने से जोड़ने की मांग की गई थी।
एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर के द्वारा शिवपुर, सिवनी मालवा सहित डोलरिया थाने के थाना प्रभारियों सहित सरपंच तथा जनप्रतिनिधियों एवं इलाके के जनसामान्य के साथ बैठक आयोजित कर/चर्चा कर सुझाव लिए गए जिसमे थानो से ग्राम की दूरी, ग्राम की स्थानीय आबादी/ स्थानीय विशेष परिस्थिति, आने जाने के साधन, रारते इत्यादि की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए प्रस्ताव लिए गए।

