वाइरल वीडियो वाला तेंदुआ रैबीज व न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर बीमारी का शिकार डॉक्टर के अनुसार बचना मुश्किल
भोपाल।
पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वाइरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुए को कुछ ग्रामीण लोग घेर कर चल रहे हैं लेकिन उन्हें शायद ये नहीं पता होगा की जिस तेंदुए के साथ गांव के लोग सेल्फी ले रहे थे वीडियो बना रहे थे वह गंभीर तथा खतरनाक रोग से पीड़ित है तथा चिकित्सक के अनुसार उसका बचना लगभग नामुमकिन है। देवास के जंगलों में मिला बीमार तेंदुआ उपचार के लिए इंदौर के प्राणी संग्रहालय में लाया गया । दरअसल तेंदुआ उस दिन काफी बीमार था जिसकी वजह से उसने किसी पर हमला नहीं कर रहा था, तेंदुए की बीमारी से अंजान गांव के लोग निडर होकर तेंदुए के साथ वीडियो बनाते रहे। डॉक्टर के अनुसार तेंदुए की हालत बेहद चिंताजनक है । और उसका बचना लगभग नामुमकिन है। डाक्टर के अनुसार तेंदुआ रैबीज तथा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित है।
देवास जिले के इकलेरा गांव में मिला तेंदुआ इंदौर के चिड़ियाघर में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में उसके अनेकों बीमारियों के लक्षण होने की संभावना जताई है। बीमारी का पता लगाने को सैंपल कलेक्शन के लिए जबलपुर से जल्द ही टीम इंदौर आएगी। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार तेंदुआ किस बीमारी से ग्रसित है, यह कह पाना जल्दबाजी होगी। प्राथमिक उपचार दिया है। उसे हर आधे घंटे में दौरे आ रहे थे।
प्रारंभिक जांच में उसके रैबीज से ग्रसित होने की संभावना है। तथा उसे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर भी है । यह तेंदुए के लिए जानलेवा हो सकता है। जिस वक्त उसे यहां लाया गया था वह डिहाइड्रेशन का शिकार था।तेंदुए की उम्र लगभग 10 वर्ष है। इंदौर ले जाते समय तेंदुए के शरीर का तापमान लगभग 107 डिग्री था। डॉक्टरों द्वारा दवाइयां देने के बाद तापमान में काफी गिरावट है। वह 103 तक पहुंच गया है। वहीं तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। प्रारंभिक उपचार के बाद दौरे आने में कमी भी आई है।

