अमेरिका में RSS और पीएम मोदी पर जम कर बरसे राहुल गांधी

अमेरिका में RSS और पीएम मोदी पर जम कर बरसे राहुल गांधी

राहुल गाँधी तीन दिन के दौरे पर अमेरिका गए हुए हैं। जहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने संघ और पीएम मोदी पर हमला किया है।

राहुल गाँधी तीन दिन की यात्रा के लिए अमेरिका गए हुए है।

जहाँ टेक्सास यूनिवर्सिटी में उन्होंने सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी और संघ टेक्सास यूनिवर्सिटी में उन्होंने अपनी राय रखी। उन्होंने लगातार भारत और पश्चिमी देशों में बढ़ती बेरोजगारी का जिक्र किया। साथ ही इससे निपटने का उपाय भी बताया। राहुल गाँधी एक सभा में बोलते हुए RSS पर हमला बोला। उन्होंने कहा RSS वालो का मानना है कि भारत एक विचार है। जबकि हमारा मानना है कि भारत बहुत सारे विचारों से मिलकर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि हर किसी को सपने देखने की इजाजत मिले वो भी बिना किसी की परवाह के। 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी को यह दिखाई दे दिया कि प्रधानमंत्री संविधान पर हमला कर रहे थे। मैं जो बाते कर रहा हूं वह संविधान में है। राज्यों का संघ, भाषा का सम्मान, धर्म का सम्मान। इन सब के अलावा राहुल गाँधी ने बेरोजगारी, शिक्षा और टेक्नोलॉजी के मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पश्चिम और भारत दोनों ही नौकरियों के संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी से निपटने के लिए भारत को अपना उत्पादन बढ़ाने की वकालत की। इस दौरान उन्होंने चीन और वियतनाम का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि जहां कई देश बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, वहीं चीन और वियतनाम जैसे देश ऐसी कठिनाइयों का सामना नहीं कर रहे।