मरे हुए आदमी के नाम पर पास करा लिया लोन

मरे हुए आदमी के नाम पर पास करा लिया लोन

पंजाब के होशियारपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बैंक ने एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर लोन पास कर दिया, जिसकी मौत हो चुकी है. एजेंसी के मुताबिक, पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने सोमवार को बताया कि यहां एक सहकारी बैंक के दो वर्तमान और तीन पूर्व कर्मचारियों को एक मरे हुए व्यक्ति के नाम पर लोन पास करने में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.