पाकिस्तान के हाथ लगा अरबों का खजाना, अब दूर होगी गरीबी
पाकिस्तान के हाथ एक ऐसा कुआं लगा है, जिसमें असीमित तेल और नैचुरल गैस का भंडार है. यह खबर पाकिस्तान के लिए ऐसे समय आई, जब वह नैचुरल गैस की किल्लत से काफी दिनों से जूझ रहा था. पाकिस्तान की मारी पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (एमपीसीएल) ने इसकी पुष्टि भी की है. कंपनी ने बताया कि सिंध के दहरकी जिले में तेल और गैस भंडार की खोज की है. कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा कि जनवरी 2024 में खोदा गया शावल-1 कुआं कुल 1,136 मीटर की गहराई तक पहुंच गया. इस कुएं से हर रोज 1,040 बैरल तेल और 2.5 मिलियन क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस निकल रही है.

