नहर में गिरने से युवक की मौत...... संवाददाता - नीलेश एनकेडी
झाँसी। पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम चितगुवा की नहर में एक बाइक सवार, बाइक समेत नहर में गिर गया था। बाद बाइक सवार का कोई अता-पता ना चला, काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने युवक के शव को नहर से बरामद कर लिया है। बताया गया है कि एक बाइक सवार बाइक समेत नहर में गिर गया था। वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि नहर में एक बाइक गिरी हुई है। देखते ही देखते नहर पर लोग एकत्रित होने लगे। नहर में एक प्लेटिना बाइक क्रमांक यूपी 92 एके 4365 गिरी हुई थी।
बाइक का चालक लापता था। राहगीर व स्थानीय लोगो ने बताया कि नहर में पानी भले ही कम है लेकिन काफी देर तक बाइक सवार का कुछ आता-पता न चल सका। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पूंछ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को नहर से बाहर ननिकाला और युवक को खोजने में जुट गई थी।
काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने युवक को मृत अवस्था में पाया। जिसके शव को नहर से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया। शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन युवक की पहचान ना हो सकी। पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भरकर मुर्दाघर झांसी भेज दिया है।


neelesh nkd