शिक्षक भर्ती घोटाला मामले मेंममता बनर्जी को लगा झटका

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले मेंममता बनर्जी को लगा झटका

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग पैनल द्वारा की गई स्कूल शिक्षक भर्ती रद्द कर दी है. हाईकोर्ट ने 2016 का पूरा जॉब पैनल रद्द कर दिया है और लगभग 24 हजार नौकरियां हाई कोर्ट ने रद्द कर दीं. इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपये की घूस लेने तक की आरोप हैं.