उत्तर प्रदेश : उन्नाव 5 प्रधान परिवारों से चली गई प्रधानी, गौरा से नम्रता सिंह जीती, अमोइया में रोशन लाल ने अमर सिंह को हराया।

Uttar Pradesh Unnao.

उत्तर प्रदेश : उन्नाव 5 प्रधान परिवारों से चली गई प्रधानी, गौरा से नम्रता सिंह जीती, अमोइया में रोशन लाल ने अमर सिंह को हराया।

उत्तर प्रदेश : उन्नाव में त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनाव की मतगणना में 6 ग्राम पंचायतों में गौरा को छोड़कर बाकी 5 में प्रधानी दूसरे घर में चली गई है। हालांकि हसनगंज की अमोइया और पुरवा की फतेहगंज ग्राम पंचायत में रिक्त सीट पर दिवंगत प्रधानों के घर से किसी प्रत्याशी ने चुनाव नहीं लड़ा। शेष तीन ग्राम पंचायत में परिवार के सदस्यों के चुनाव लड़कर पुन: सीट बरकरार रखने की मंशा नाकाम रही।

      उन्नाव में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को आरओ ने दिया प्रमाण पत्र।

शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सम्पन्न हुई। मतगणना केन्द्रों पर भारी पुलिस बल डटा रहा। सुमेरपुर ब्लॉक के गौरा में उप चुनाव में मृतक ग्राम प्रधान बीना सिंह की पुत्र वधू नम्रता सिंह ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। 5 बूथों की मतगणना का परिणाम साढ़े 12 बजे घोषित होने पर नम्रता सिंह 114 मतों से जीती। उन्हें 1059 मत मिले। वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता को 945 मत के साथ दूसरे नंबर पर रही। 95 मत अवैध घोषित हुए।

हसनगंज के अमोइया में प्रधान चुनाव की मतगणना में रोशन लाल ने 149 मतों से अमर सिंह को पराजित किया। रोशन लाल को 437 मत मिले। अमर सिंह को 288 मत प्राप्त हुए। असोहा ब्लाक की कंचनपुर में प्रधान कमला देवी की मौत के बाद उप चुनाव में किशोर रावत ने रमेश को 49 मतों से हराकर चुनाव जीता। किशोर रावत को 475 मत व रमेश को 426 मत मिले।

          उन्नाव में विजयी उम्मीदवारों को दिया गया प्रमाण पत्र।

आरओ ने प्रमाण पत्र दिया
सिंकन्दरपुर कर्ण की सुपासी में जयश्री ने दिवंगत प्रधान की पत्नी केशवती को 192 वोटों से पराजित कर विजय हासिल किया। कुल 2500 मत पड़े थे। 148 अवैध मत पड़े। केशवती को 1080 व जयश्री को 1272 मत मिले। सफीपुर ब्लॉ की सालेहनगर करौंदी ग्रापं में प्रताप नारायन ने दिवंगत प्रधान की बहू माया देवी को 198 मतों से हराया। प्रताप नारायण को 811 व माया देवी को 613 मत मिले। पुरवा ब्लाक की ग्राम पंचायत फतेहगंज में प्रधान पद प्रत्याशी केतारे लाल ने विष्णुदेई को 13 मतों से पराजित किया। विजयी केतारे लाल को 319 मत व विष्णुदेई को 306 मत मिले। सभी ब्लॉकों में विजयी ग्राम प्रधानों को आरओ ने प्रमाण पत्र दिया।

            उन्नाव में जीते उम्मीदवारों ने विक्ट्री का साइन दिखाया! 

क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना हुई। 
जनपद में 6 ग्राम प्रधानों के अलावा एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर भी चुनाव हुआ। जिसकी मतगणना पूरे होने पर नवाबगंज की परसन्दन ग्रापं से बिट्टो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विजयी हुई। इन्हें 512 और सामने रहे रामबरन को 432 मत प्राप्त हुए। वहीं हसनगंज धोपा जमुरिहा से मोहनलाल ग्रापं सदस्य पद पर जीते। मोहनलाल को 80 व भीखा को 40 मत मिले।