अजित पवार को झटका पार्टी के चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी

अजित पवार को झटका पार्टी के चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में अजित पवार को बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी एनसीपी की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के चार बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर संभावना जताई जा रही है कि वे शरद पवार गुट में शामिल हो सकते हैं. एनसीपी (अजित गुट) की पिंपरी-चिंचवाड़ यूनिट के चीफ अजित गवाहाने, एनसीपी पिंपरी-चिंचवाड़ छात्र विंग के प्रमुख यश साने, पूर्व पार्षद राहुल भोसले और पंकज भालेकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

सूत्रों ने बताया कि महायुति में एनसीपी के लिए भोसरी विधानसभा सीट पाने के उनकी सभी कोशिशें फेल होने के बाद गवाहाने ने इस्तीफा दे दिया.