दिल्लीवालों को लगेगा झटका ! अगले महीने से बढ़ सकती हैं बिजली की दरें
दिल्लीवासियों को महंगाई का एक और झटका लगने वाला
है. दरअसल, राजधानी में अप्रैल से बिजली की दरों में वृद्धि होने का अनुमान है. दिल्ली सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों को 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित बकाये के भुगतान की तैयारी कर रही है जिसके चलते बिजली दरें बढ़ने की संभावना है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. हालांकि सरकार उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए बिजली दरों में होने वाली वृद्धि पर सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है.

