अहमदाबाद में सड़क पर डर्टी डांस...लाखों का सोना पहने शख्स ने युवती संग तोड़ी 'मर्यादा', वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

अहमदाबाद में सड़क पर डर्टी डांस...लाखों का सोना पहने शख्स ने युवती संग तोड़ी 'मर्यादा', वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Ahmedabad Dirty Dance Video: गुजरात के अहमदाबाद सड़क पर खुलेआम डर्टी डांस का मामला सामने आया है। शहर के कुबेरनगर इलाके में एक शख्य ने एक डांसर के साथ न सिर्फ फिल्मी गानों पर डांस करके जन्मदिन मनाया बल्कि इस दौरान अश्लील हरकत भी सामने आई। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो सामने आने के बा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

अहमदाबाद के कुबेर नगर में जन्मदिन पर डर्टी डांस।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में सड़क पर सार्वजनिक तौर पर डर्टी डांस की घटना सामने आई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में एक युवक गले में काफी सोना पहनकर एक लड़की के साथ डांस कर रहा है। वीडियो में डांस के दौरान अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगा रहा है। पुलिस इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक्शन में आ गई है। पुलिस ने बर्थडे के मौके पर सार्वजनिक तौर पर अश्लील डांस के मामले में जांच शुरू की है।



इंस्टग्राम पर रखा था वीडियो
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो अहमदाबाद के सरदार नगर के कुबेर नगर इलाके का बताया जात रहा है। वीडियो में एक युवक सार्वजनिक सड़क पर एक लड़की के साथ अश्लील डांस कर रहा है। वीडियो में उसके साथ कुछ अन्य युवक भी डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को मुकेश मकवाना नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। मुकेश मकवाना ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए एक पार्टी रखी थी। पार्टी के दौरान, मुकेश मकवाना गले में सोने के गहने पहनकर डांस कर रहे थे। पार्टी के दौरान लड़की भी मुकेश के साथ डांस करती नजर आ रही है। सरदारनगर पुलिस ने इस वीडियो के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी ह

#thebharatnews