पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान का किया शुभारंभ

पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान का किया शुभारंभ


देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान - पं रमेश दुबे जी ।

चौरई ।   आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान का बुधवार को पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने चौरई नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की ।
पूर्व विधायक श्री दुबे की मौजूदगी में नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, उपाध्यक्ष सिरपत नायक एवं सभापति व पार्षदो ने 75 पौधे लगाए ।

पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी जी ने यह अभियान को देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित किया है।
पूर्व विधायक श्री दुबे ने शहीदों को नमन करते हुए लोगो से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है ।

इस दौरान विस्तारक अलकेश रजक, वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, पुरुषोत्तम मिश्रा, संजय सुकांत, सुरेंद्र सोनी, महेंद्र वर्मा, शुभम पालीवाल, नीलू निर्मलकर, अनुसुइया सोनी, मदन डेहरिया, सीएमओ अभयराज सिंह, देवेंद्र कुशवाह, कंचन चौधरी समेत नगर वासी मौजूद रहे ।