रोजगार सहायक के साथ गाँव के व्यक्ति ने की मारपीट, नाराज सचिव एवं रोजगार सहायकों ने ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग

रोजगार सहायक के साथ गाँव के व्यक्ति ने की मारपीट, नाराज सचिव एवं रोजगार सहायकों ने ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग
रोजगार सहायक के साथ गाँव के व्यक्ति ने की मारपीट, नाराज सचिव एवं रोजगार सहायकों ने ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग

सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम थुआ में गाँव के ही व्यक्ति द्वारा रोजगार सहायक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिससे नाराज समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने सिवनी मालवा तहसील में एसडीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की संतराम लौवंशी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत थुआ अपने कार्यालय ग्राम पंचायत थुआ में शासकीय कार्य कर रह थे। 

उसी समय गाँव के अशोक पिता अनोखीलाल लौवशी ग्राम पंचायत कार्यालय में आये एवं संतराम लौवंशी के साथ गाली गलोच करने लगे और कार्यालय का लेपटॉप फेंक दिया, जिससे लेपटॉप क्षतिग्रस्त हो गया। कार्यालय के कुछ जरूरी रजिस्टर एवं ग्राम वासियों आवेदन दिये गये थे वह सभी कागजात फेंक दिए संतराम लौवंशी ग्राम पंचायत कार्यालय से घर जा रहे थे रास्ते में स्काई लाइन स्कूल के पास अशोक लौवंशी तथा उसका पिता अनोखीलाल लौवशी ने रोक लिया और गन्दी गन्दी गालिया देना शुरू कर दिया अनोखीलाल ने डंडे से मारा जिससे रोजगार सहायक के दाहिने पैर में चोट लगी है तथा अशोक ने ईंट उठाकर सिर पर मार दी जिससे संतराम लौवंशी के सिर पर गभीर चोट आयी है। संतराम लौवंशी का शासकीय चिकित्सालय सिवनी मालवा में मेडिकल कराया गया एवं थाना सिवनी मालवा में एफआईआर दर्ज करायी गई है। 

ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने मांग की है की उक्त दोनो आरोपियो पर  तत्काल कार्यवाही करवाने की कृपा करें, जिससे संतराम लौवंशी को न्याय मिल सके। वही सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने चेतावनी भी दी है की यदि 3 दिवस में उक्त व्यक्तियों पर कार्यवाही नहीं होने पर सचिव एवं ग्राम रोजकार सहायक संगठन आन्दोलन करने पर मजबूर होगा।